Search

झारखंड के पंचायत चुनाव में जदयू कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर लेंगे भाग

Ranchi : झारखंड में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी. खूंटी, कोडरमा और जामताड़ा को छोड़कर 21 जिलों के 72 प्रखंडों की 1127 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में मतदान होने हैं. इधर सियासी दल भी रेस में आ चुके हैं. झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो की अध्यक्षता में विधायक क्लब हाल, पुराना विधानसभा सभागार में हुई. जिसमें खीरु महतो ने कहा कि उनका दल झारखंड में उत्तरोत्तर मजबूत हो रहा है. पंचायती चुनाव में हमारे कार्यकर्ता पूरे बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

पार्टी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने पर सहमति

कार्यसमिति बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों, सरकार की नाकामी पर सरकार को घेरने एवं पार्टी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने पर सहमति बनी. अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार किया गया. बैठक को पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास, मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, संजय सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफ़ताब जमील, त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, भगवान सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, दीप नारायण सिंह, रुद्रकांत लाल दास, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, महिला अध्यक्ष आशा शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राम सेवक राम, प्रदेश सचिव रत्ना शर्मा, बैजनाथ पासवान, जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश रॉय, राजू महतो एवं निर्मल सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया.

जून में नीतीश आएंगे रांची, प्रशिक्षण शिविर में लेंगे भाग

खीरु ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए जून माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रांची आएंगे. एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे. कार्यक्रम में दल की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पारित किए गए. मौके पर सरयू गोप, कार्तिक कुमार कामहे, मोहन कच्छप, परमजीत सिंह, उचित महतो, राजनारायण पटेल, रामजी प्रसाद, सुशील कुमार एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/ruckus-stone-pelting-sabotage-many-injured-in-hanuman-jayanti-procession-in-delhis-jahangirpuri/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//