Search

 
 
 

महिला आरक्षण बिल को जदयू का समर्थन, बोले ललन सिंह- आप नारी वंदन नहीं, अपना वंदन कर रहे

 
  • बिहार से सीखिए, हमने सरकार बनाने के बाद बिहार में महिलाओं को आरक्षण दिया
New Delhi : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए जनता दल यूनाइटेड के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हम बिल का समर्थन करते हैं. लेकिन यह इंडिया के गठन के जवाब में पैनिक होकर उठाया गया कदम है. सिंह ने कहा कि बिहार से सीखिए, हमने सरकार बनाने के बाद बिहार में महिलाओं को आरक्षण दिया. आपको महिला सशक्‍तीकरण से कोई मतलब नहीं है. बीजेपी सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि आप नारी वंदन नहीं, अपना वंदन कर रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण बिल को एक जुमला करार दिया और कहा कि जब विपक्षी गठबंधन की पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठक हुई, तो आपको बेचैनी होने लगी. अगर आपको सही मायने में महिलाओं को आरक्षण देना है, तो कोटा के अंदर कोटा लागू करना होगा.

इंडिया की विधेयक पास कराने की इच्छा नहीं : अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, आज तक महिला आरक्षण बिल पर ये यूपीए और इंडिया के लोग जनता को भ्रम में डालते रहे. उनकी पहले भी इच्छा नहीं थी और आज भी इसे पास कराने की इच्छा नहीं है, लेकिन ये बिल पास होगा और महिलाओं को आरक्षण जरूर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/nishikants-reply-to-sonia-gandhi-in-lok-sabha-if-reservation-was-to-be-given-to-obcs-then-why-was-it-not-given-in-the-civic-elections/">लोकसभा

में सोनिया गांधी को निशिकांत का जवाब- ओबीसी को आरक्षण देना था तो निकाय चुनाव में क्यों नहीं दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही