Search

 
 
 

रांची : उर्जा विभाग के जेई और लिपिक का तबादला

 
Ranchi : उर्जा विभाग के 11 कनीय अभियंता और आठ लिपिकों का तबादला कर दिया गया है. इसे लेकर उर्जा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनियुक्त जेई रंधीर कुमार को विद्युत कार्य प्रशाख डालटनगंज, विकास कुमार यादव को विद्युत निरीक्षणालय रांची, चमेली कुमार सोरेन को विद्युत कार्य प्रशाखा रिम्स-टू, जितेंद्र मांझी विद्युत कार्य प्रशाखा रिम्स-वन प्रभार रिम्स-थ्री, कुंदन कुमार दास विद्युत निरीक्षणालय रांची, आशुतोष लकड़ा विद्युत कार्य प्रशाखा गुमला, जय प्रकाश उरांव विद्युत कार्य प्रशाखा राजभवन से चाईबासा, प्रेमचंद तिग्गा विद्युत कार्य प्रशाखा रिम्स से जमशेदपुर, अभिषेक कुमार विद्युत कार्य प्रशाखा चाईबासा से राजभवन, नवीन रंजन विद्युत कार्य प्रशाखा दुमका से देवघर और मिथुर कुमार डे विद्युत निरीक्षणालय रांची से विद्युत कार्य प्रशाखा दुमका में पदास्थापित किया गया है. इसी तरह से प्रधान लिपिक ब्रजेश कुमार सिन्हा को विद्यु कार्य अंचल रांची से कार्य प्रमंडल धनबाद, प्रधान लिपिक बबलू कुजूर विद्युत निरीक्षणालय रांची से कार्य प्रमंडल रांची, तरूण कुमार राय विद्युत कार्य प्रमंडल रांची से कार्य अंचल रांची, रोशन कुजूर कार्य प्रमंडल रांची से धनबाद, अमित कुमार सिंह निम्न वर्गीय लिपिक कार्य प्रमंडल रांची से धनबाद, दिलीप कुमार पांडेय उच्च वर्गीय लिपिक कार्य प्रमंडल रांची से धनबाद, मुकेश कुमार कार्य अंचल रांची से अव प्रमंडल बरियातू और अरविंद प्रसाद कार्य प्रमंडल धनबाद से अवर प्रमंडल कांके पदास्थापित किया गया है. इसे भी पढ़ें -सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-opens-front-against-tvnl-md/">सांसद

चंद्रप्रकाश ने टीवीएनएल के एमडी के खिलाफ खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही