Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेई अभ्यर्थियों ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन

Ranchi : जूनियर इंजीनियर के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शनिवार को राजभवन गेट के सामने प्रदर्शन किया. ये लोग झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए जल्द से जल्द नयी नियोजन नीति बनाकर बहाली करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जेएसएससी द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षाएं रद्द हो गयी हैं. उनका कहना था कि जेई की परीक्षा में किसी प्रकार का कोई संशोधन न करे. इसे रद्द कर नए सिरे से परीक्षा ली जाए. अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार या जेएसएससी किसी प्रकार का संशोधन कर जेई की परीक्षा लेती है तो मामला फिर कोर्ट में चला जाएगा.

परीक्षा रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी करें

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र महतो ने कहा कि जेएसएससी जल्द से जल्द जेई परीक्षा रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी करे. इसके साथ ही राज्य सरकार जिलाें का सर्वे कराकर नयी नियोजन नीति बनाये, ताकि यहां के विद्यार्थियों को सभी परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलता रहे. पंकज कुमार ने कहा कि जेईई की परीक्षा जुलाई और नवंबर 2022 में हुई थी. लेकिन अभी तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में होनेवाली सभी परीक्षाएं रद्द हुई हैं, लेकिन जेईई के रिजल्ट को पेंडिंग रखा गया है. मौके पर मिथिलेश कुमार महतो, संतोष महतो, तपेश्वर यादव, चंद्रिका महतो, देवेंद्र महतो, प्रदीप मरांडी, अभिषेक कुमार, कृष्णा कुमार शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-lawyers-on-strike-for-second-day-against-hike-in-court-fees/">हजारीबाग

: कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही