Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के बाहर जूनियर इंजीनियर (JE) अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. अभ्यर्थी अक्टूबर 2023 में ली गयी जेई परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सचिवालय, राजभवन समेत कई सरकारी कार्यालयों में परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर आवेदन दे चुके हैं. इसके अलावा जेएसएससी कार्यालय को भी आवेदन दिया था. इसके बावजूद जेएसएससी ने रिजल्ट जारी नहीं किया. जिसके बाद गुस्साये अभ्यर्थियों ने JSSC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये.
JSSC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे JE अभ्यर्थी, परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग
Last Updated: Jan 16, 2024 12:00 AM (IST)