Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में चार केंद्रों पर हुई जेईई एडवांस परीक्षा

Ranchi: रांची में चार केंद्रों पर जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को संपन हुई. यह परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से आयोजित कराई गई. जिन चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई उसमें आईऑन डिजिटल जोन तुपुदाना, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ओरमांझी, अरुनुमा टेक्निकल सेंटर सामलौंग और एसआरएस पार्क आईऑन डिजिटल जोन टाटीसिलवे शामिल हैं.

दो पालियों में हुई परीक्षा

इन सभी चारों परीक्षा केंद्रों दो पाली में परीक्षा संचालित हुई. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2:30 से शाम 5:30 बजे तक हुई. दोनों पाली के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न पूछे गए. इन चारों केंद्रों पर 2768 विद्यार्थी जेइइ एडवांस परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड यानी ऑनलाइन संचालित हुई.

जानें क्या कहते हैं विद्यार्थी

कंप्यूटर बेस एग्जाम में थोड़ी दिक्कत हुई रांची के कांटाटोली के रहने वाले शुभम कुमार ने बताया कि उनका पेपर फर्स्ट शिफ्ट में था. मैथ्स और फिजिक्स के पेपर के लिए वो श्योर नहीं थे, लेकिन पेपर अच्छा था. उन्होंने अच्छा भी किया. कंप्यूटर बेस एग्जाम में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन समय रहते पूरा पेपर सॉल्व हो गया. समय रहते अच्छे से सवाल के जवाब दिए डोरंडा, रांची के पीयूष सिन्हा ने जेईई एडवांस के एग्जाम को लेकर कहा कि जब तैयारी अच्छी हो तो पेपर भी अच्छा होता है. वो हमेशा से मैथ्स के लेकर परफेक्ट रहे हैं, पर इस बार मैथ्स का पेपर थोड़ा ट्रिकी था. लेकिन उन्होंने अच्छे से अपना पेपर समय रहते पूरा किया. उन्हे पूरी उम्मीद है कि वह अच्छे रैंक से पास होंगे. समय सीमा के कारण थोड़ी परेशानी हुई अशोक नगर, रांची की साक्षी शर्मा ने बताया कि प्रश्न काफी अच्छे थे. लेकिन जैसे प्रश्न थे, वैसा समय नहीं था. समय सीमा की कमी के कारण थोड़ी दिक्कत हुई और कंप्यूटर बेस एग्जाम में कंप्यूटर सिस्टम का बेहतर रहना बहुत जरूरी होता है. केमिस्ट्री के प्रश्न काफी ट्रिकी थे. समय रहते उन्होंने अपना एग्जाम पूरा किया और अब अच्छे रिजल्ट का इंतजार कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही