Jamshedpur (Anand Mishra) : आईआईटी गुवाहाटी की ओर से इस वर्ष आयोजित जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में इस वर्ष भी जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार एडवांस्ड-2023 में शहर व आसपास के हिस्सों में रहनेवाले करीब 300 से छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. अबतक प्राप्त परिणामों के अनुसार साकची स्थित सुवर्णरेखा फ्लैट निवासी छात्र तुषार कुमार सिन्हा 409वां रैंक हालिक कर सिटी टॉपर रहे हैं. इसे भी पढ़े : 7">https://lagatar.in/7-year-old-ashine-brought-laurels-to-jharkhand-won-two-medals-in-india-open-international-karate-championship/">7
वर्षीय आशाइन ने बढ़ाया झारखंड का मान, इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो पदक तुषार ने इसी वर्ष बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल से 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है. उन्होंने जेईई एडवांस्ड में अखिल भारतीय स्तर पर 409वां रैंक प्राप्त किया है. तुषार के पिता अरुण कुमार सिन्हा टाटा स्टील के सीआरएम में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं. जबकि मां चंद्रप्रभा गृहणी हैं. तुषार के बाद जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेहतर रैंक अर्जित करने वाले छात्रों में रुद्र सिन्हा 483, मन्मथ मिश्रा ने 732, अस्मित चौहान ने 810, शौर्य राज ने 2218, शिवेन शर्मा ने 2700, अरित्रा कोराय ने 2816, सुमित कुमार ने 379 एवं अर्चिशा पाल ने 8699वां रैंक हासिल किया है. इनके अलावा शहर व आसपास के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस परीक्षा में बेहतर रैंक अर्जित किये हैं. इसे भी पढ़े : बदलेगी">https://lagatar.in/rims-system-will-change-18-ventilators-and-100-oxygen-point-repair-damaged-orders-for-essential-medicines-also/">बदलेगी
रिम्स की व्यवस्था: खराब पड़े 18 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन पॉइंट रिपेयर, जरूरी दवाइयों के भी आर्डर बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर एडमिशन मिलता है. आईआईटी आईएसएम धनबाद में भी इसी के माध्यम से एडमिशन हो सकेगा. यहां 1125 सीटें हैं. छात्राओं के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 118 सीटें रिजर्व हैं. दूसरी ओर आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रविवार (18 जून) और सोमवार (19 जून) को किया जा सकेगा. ज्वाइंट सीट एलोकेशन (जोसा) की प्रक्रिया संभवत: 19 जून को शुरू होगी. वही 21 जून को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट होगा. आर्किटेक्चर एबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट की घोषणा 24 जून को की जाएगी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment