Search

JEE Advanced का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप, एनएन भव्या लड़कियों में टॉपर रही

LagatarDesk :    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने टॉप किया है. वीसी रेड्डी ने 360 में से 341 अंक लाकर ऑल इंडिया में पहला रैंक हासिल किया है. इसी जोन की नयाकांति नगा भव्या श्री लड़कियों में टॉपर है. एनएन भव्या श्री ने 298 अंक लाकर ऑल इंडिया में 56वां रैंक हासिल किया. (पढ़ें, बीते">https://lagatar.in/10-policemen-died-in-seven-districts-of-jharkhand-in-last-6-days/">बीते

6 दिनों में झारखंड के सात जिलों में 10 पुलिसकर्मियों की मौत)

इन परीक्षार्थियों ने टॉप 10 में बनायी जगह  

  1. वी चिदविलास रेड्डी (आईआईटी हैदराबाद जोन)
  2. रमेश सूर्य थेजा (आईआईटी हैदराबाद)
  3. ऋषि कालरा (आईआईटी रुड़की)
  4. राघव गोयल (आईआईटी रुड़की)
  5. ए वेंकट शिवराम (आईआईटी हैदराबाद)
  6. प्रभाव खंडेलवाल (आईआईटी दिल्ली)
  7. बी अभिनव चौधरी (आईआईटी हैदराबाद)
  8. मलय केडिया (आईआईटी दिल्ली)
  9. एन बालाजी रेड्डी (आईआईटी हैदराबाद)
  10. वाई वेंकट मनेंद्र रेड्डी (आईआईटी हैदराबाद)

1,80,372 परीक्षार्थी में 43713 ने सफलता हासिल की 

इस साल आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी ने किया था. परीक्षा दो पालियों में ली गयी थी. पहली पाली की परीक्षा 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 : 30 से 5 : 30 बजे तक चली थी.  चार जून को आयोजित आईआईटी-जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है. जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा में 125 विदेशा छात्रों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से 108 परीक्षा में शामिल हुए. वहीं 13 छात्रों ने सफलता हासिल की. बता दें कि देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड के लिए योग्यता परीक्षा है. इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/hollywood-actress-mary-milben-to-perform-at-pm-modis-events-in-new-york-and-washington/">न्यूयॉर्क

और वाशिंगटन में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in">http://jeeadv.ac.in">jeeadv.ac.in

    पर जाएं
  2. यहां होम पेज पर JEE Advanced 2023 Result link पर क्लिक करें.
  3. लॉग इन डिटेल्स डालें और सब्मिट करें.
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा
  5. रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें.
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp