Search

 
 
 

JEE Main 2021 के एग्जाम भी स्थगित, 24 मई से होने वाली थी परीक्षा

 

Lagatar Desk : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मई में होने वाली JEE Main परीक्षा को स्थगित कर दिया है. परीक्षा 24 , 25, 26, 27 और 28 मई को आयोजित होने वाली थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल `निशंक` ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्विट कर परीक्षा को स्थगित करने घोषणा की. शिक्षा मंत्री ने कहा कि COVID-19 की स्थिति को देखते हुए JEE MAIN की परीक्षा स्थगित की जाती है. साथ ही शिक्षा मंत्री ने छात्रों को सलाह दी है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी,इसलिए छात्र वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

इससे पहले एनटीए द्वा आयोजित की जा रही जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी. जेईई मेन अप्रैल सत्र का आयोजन 27, 28 और 30 अप्रैल 2021 को होना था. हालात की समीक्षा करने के बाद जेईई मेन अप्रैल और मई सत्र की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा. बाद में जेईई मेन मई 2021 सत्र के रजिस्ट्रेशन तिथि भी घोषित होगी. जेईई मेन जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in को विजिट कर सकते हैं. जेईई मेन 2021 से जुड़ी किसी भी दुविधा के लिए अभ्यर्थी 011- 40759000 और jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही