Search

 
 
 

JEE MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

 
Ranchi : NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इससे पहले सोमवार को NTA ने आंसर की जारी किया था. JEE MAIN का रिजल्ट परिक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in">http://jeemain.nta.ac.in">jeemain.nta.ac.in

पर जाकर चेक कर सरके हैं. 23 परिक्षार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं. पूर्ण अंक पाने वाले 23 छात्रों में से 19 सामान्य से हैं और चार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं. इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के दो और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के एक-एक उम्मीदवार ने 99.99 एनटीए स्कोर हासिल किया है. इस बार जेईई मेन 2024 पेपर 1, पेपर 2 परीक्षाओं में कुल 11,670,036 उम्मीदवार उपस्थित हुए. पेपर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-enforcement-directorate-raids-several-places-in-ration-scam-case/">कोलकाता

 : प्रवर्तन निदेशालय ने राशन घोटाला मामले में कई स्थानों पर छापे मारे

जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 23 टॉपर्स के नाम

आरव भट्ट - हरियाणा ऋषि शेखर शुक्ला - तेलंगाना शैक सूरज - आंध्र प्रदेश मुकुंद प्रतीष एस - तमिलनाडु माधव बंसल - दिल्ली आर्यन प्रकाश - महाराष्ट्र ईशान गुप्ता - राजस्थान आदित्य कुमार - राजस्थान रोहन साई पब्बा - तेलंगाना पारेख मीत विक्रमभाई - गुजरात अमोघ अग्रवाल - कर्नाटक शिवांश नायर - हरियाणा थोटा साई कार्तिक - आंध्र प्रदेश गजारे नीलकृष्ण निर्मल कुमार - महाराष्ट्र दक्षेश संजय मिश्रा - महाराष्ट्र मुथवारापू अनूप - तेलंगाना हिमांशु थालोर - राजस्थान हुंदेकर विदित - तेलंगाना वेंकट साइ तेजा मदिनेनी - तेलंगाना इप्सित मित्तल - दिल्ली अन्नारेड्डी वेंकट तनिष रेड्डी - आंध्र प्रदेश श्रेयस मोहन कल्लुरी - तेलंगाना तव्वा दिनेश रेड्डी - तेलंगाना

ये हैं राज्यवार टॉपर्स जिन्होंने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया

तेलंगाना: 7 उम्मीदवार हरियाणा: 2 उम्मीदवार आंध्र प्रदेश: 3 उम्मीदवार तमिलनाडु: 1 उम्मीदवार दिल्ली: 2 उम्मीदवार महाराष्ट्र: 3 उम्मीदवार राजस्थान: 3 उम्मीदवार गुजरात: 1 उम्मीदवार कर्नाटक: 1 उम्मीदवार इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/ed-raids-the-hideouts-of-hemant-soren-and-people-close-to-pintu/">हेमंत

सोरेन और पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही