Search

 
 
 

JEE Main 2027: गलती होने पर दोबारा भर सकेंगे आवेदन फॉर्म, NTA ने दी नई सुविधा

New Delhi: अभ्यर्थी नया आवेदन पत्र भरकर नया एप्लीकेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दोबारा भरने होंगे. साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज भी फिर से अपलोड करने होंगे. हालांकि नया फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि पुराने आवेदन के लिए जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
 
सिंबोलिक फोटो

New Delhi: JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के पहले सत्र (Session 1) के आवेदन को लेकर नया नोटिस जारी किया है. इसके तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय गलती करने वाले अभ्यर्थियों को नया आवेदन पत्र जमा करने का मौका दिया गया है. यह सुविधा उन अभ्यर्थियों को भी मिलेगी, जिन्होंने पहले ही आवेदन संख्या जनरेट कर ली है या परीक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है.

 

अभ्यर्थी नया आवेदन पत्र भरकर नया एप्लीकेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दोबारा भरने होंगे. साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज भी फिर से अपलोड करने होंगे.

 

हालांकि नया फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि पुराने आवेदन के लिए जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा. न ही इस राशि को नए आवेदन शुल्क में समायोजित किया जाएगा. अंतिम रूप से वही आवेदन मान्य होगा, जिसका शुल्क सफलतापूर्वक जमा हुआ हो और कन्फर्मेशन पेज जनरेट हो गया हो.

 

NTA ने स्पष्ट किया है कि एक से अधिक आवेदन संख्या जनरेट होने मात्र से अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन एक से अधिक आवेदन नंबर का इस्तेमाल कर परीक्षा में शामिल होने या प्रयास करने पर इसे अनुचित साधन (UFM) माना जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

* 22 नवंबर 2026: सामान्य शुल्क के साथ नया आवेदन करने की अंतिम तिथि.

* 23 से 26 नवंबर 2026: विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका.

* 27 से 29 नवंबर 2026: आवेदन में सुधार (Correction Window) की सुविधा.

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि यदि आवेदन में केवल कुछ विवरणों में मामूली बदलाव करना है, तो नया फॉर्म भरने के बजाय 27 से 29 नवंबर तक उपलब्ध करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करें.

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

ईमेल: jeemain@nta.ac.in

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही