Search

 
 
 

जेईई मेन की परीक्षा 23 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन की परीक्षा मंगलवार (23 जनवरी) से आरंभ हो रही है. इसके लिए एनटीए ने अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है. एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार फिलहाल सोमवार को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. इसके अनुसार जमशेदपुर में आरबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.  इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunken-land-again-in-kapasara-colliery-fear-of-getting-buried-in-half-a-dozen-people/">धनबाद

: कापासारा कोलियरी में फिर धंसी जमीन, आधा दर्जन लोगों के दबने की अशंका
परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तकसंचालित होगी. पाली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. उसके बाद केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. इसी तरह दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. पहले दिन बीटेक की प्रवेश परीक्षा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही