देशभर से 23 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
Piyush Gautam Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन-2024 परीक्षा सत्र 1 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. देशभर के 291 शहरों के 544 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 23 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं. हरियाणा के आरव भट्ट ने 100 परसेंटाइल के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि द्विजा धर्मेश कुमार पटेल छात्राओं में अव्वल रहीं. वहीं 99.98 परसेंटाइल हासिल कर झारखंड के राजबीर सिंह झारखंड टॉपर बना. लड़कियों में डीपीएस रांची की तमन्ना कुमारी 99.9563 परसेंटाइल के साथ राज्य टॉपर रहीं.11.70 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
जेईई मेन-2024 परीक्षा के सत्र 1 में कुल 12 लाख 21 हजार 624 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 95.8 प्रतिशत परीक्षार्थी यानी 11 लाख 70 हजार 48 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 7 लाख 88 हजार 234 छात्र, जबकि 3 लाख 81 हजार 808 छात्राएं थी. थर्ड जेंडर के भी 6 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.देश के बाहर दुनिया के 21 शहरों में हुई थी परीक्षा
मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक और वाशिंगटन डीसी में परीक्षा हुई. इसके अलावा अबु धाबी, हांगकांग और ओस्लो शहर में पहली बार परीक्षा का आयोजन हुआ.13 भाषाओं में ली गई थी परीक्षा
इस बार जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी के साथ ही साथ अन्य 13 भाषाओं में ली गयी थी. इसमें असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल थी.जानें राज्य के अभ्यर्थियों का कैसा रहा प्रदर्शन
नाम परसेंटाइल- राजबीर सिंह 99.9878 (राज्य टॉपर)
- तमन्ना कुमारी 99.9563
- श्रेयांस कुमार 99.95
- प्रियदर्शी शेखर 99.9422
- सौरभ कुमार 99.91
- सुलगना बसाक 99.88
- प्रियांश प्रांजल 99.8841
- साकेत राज 99.8717
- कर्मण्या सिंह 99.86
- विशाल मेहता 99.82
जानिए जमशेदपुर व धनबाद के विद्यार्थियों का कैसा रहा प्रदर्शन
जमशेदपुर और धनबाद के स्टूडेंट्स ने भी इस साल जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. जानिए जमशेदपुर व धनबाद के स्टूडेंट्स का कैसा रहा है प्रदर्शन. हालांकि देर शाम तक विभिन्न शिक्षण, कोचिंग संस्थानों की ओर से उनके स्टूडेंटस के प्रदर्शन का रिजल्ट जारी किया जाता रहा. ऐसे में स्टूडेंट्स के रिजल्ट में उतार-चढ़ाव संभावित है.धनबाद
श्रेयांश कुमार : 99.95 अनुराग करण : 99.50 प्रज्ञा भारद्वाज : 99.49 सचिन मंडल : 99.29जमशेदपुर
सचिन कुमार गुप्ता : 99.64 आदर्श राय : 99.10 माधव : 99.63 अक्षत सिन्हा: 98.7661 अर्श गद्दी : 98.1814 इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEEMAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment