: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1208 परीक्षार्थी हुए शामिल
JEE Main Result जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक हजार से अधिक छात्रों को मिला जेईई एडवांस का टिकट, तुषार सिन्हा कोल्हान टॉपर
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन सेशन-2 का फाइनल स्कोर कार्ड जारी हो चुका है. पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं का इस बार भी इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है. अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार जेईई मेन में करीब 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को जेईई एडवांस का टिकट मिल चुका है. जेईई मेन सेशन-1 और 2 को मिला कर फाइनल स्कोर कार्ड के अनुसार शहर के साकची स्थित सुवर्णरेखा फ्लैट निवासी छात्र तुषार कुमार सिन्हा कोल्हान टापर रहे हैं. तुषार बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल का छात्र हैं. इस परा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 325वां रैंक प्राप्त किया है. तुषार के पिता अरुण कुमार सिन्हा टाटा स्टील के सीआरएम में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं. जबकि मां चंद्रप्रभा गृहणी हैं. तुषार के बाद जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में बेहतर रैंक अर्जित करने वाले छात्रों में मन्मथ मिश्रा ने 979, रुद्र सिन्हा ने 1383, अरित्रा कोलाय ने 1833, अस्मित चौहान ने 1924, शिवेन शर्मा ने 2079, शौर्य राज ने 2383, अमन कुमार गुप्ता ने 2857, सुमित कुमार ने 3927 एवं शिवांस सिंह ने 9710 तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर रैंक अर्जित किये हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-navodaya-vidyalayas-entrance-examination-concluded-peacefully-1208-candidates-appeared/">चांडिल
: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1208 परीक्षार्थी हुए शामिल
: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1208 परीक्षार्थी हुए शामिल

Leave a Comment