Search

 
 
 

JEE Main Result : कम प्राप्तांक पर भी कई छात्र आगे, कई अधिक अंक लेकर भी पिछड़े

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जेईई (मेन)-जनवरी 2024 में इस बार एक अहम बात यह रही है कि कोई छात्र परीक्षा के तीनों विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के कुल प्राप्तांक काम हासिल कर के भी आगे निकल गए हैं, जबकि अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र पिछड़ गए हैं. इसकी वजह विभिन्न तिथियां को संपन्न परीक्षाओं की विभिन्न पलियों के प्रश्न पत्रों का स्तर रहा है. जिस पाली में प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल रहे उनमें शामिल छात्रों को कम अंक प्राप्त करके भी बेहतर परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं, जबकि जिन पालियों में कठिन प्रश्नपत्र रहे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों कभी परसेंटाइल कम रहा है. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-result-amazing-performance-of-narayana-students-in-jee-main-2024-january/">JEE

Main Result : जेईई मेन-2024 (जनवरी) में नारायणा के छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन

 यह है उदाहरण

उदाहरण के लिए पंजाब के छात्र लक्ष्य अरोड़ा 1 फरवरी को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हुए थे. उन्हें कुल 259 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका परसेंटाइल 99.92 है. वही कानपुर के सायन दीप हालदार को 270 अंक प्राप्त करके भी 99.80 परसेंटाइल का स्कोर मिला है. वह 27 जनवरी को पहली पाली की परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके अलावा ग्वालियर के दिशांत झा 31 जनवरी को दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हुए थे. उनका कुल प्राप्तांक 206 और परसेंटाइल 99.85 है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ed-raided-the-premises-of-three-big-land-traders-in-ranchi/">रांची

में जमीन के तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने की छापामारी

90 परसेंटाइल से अधिक वालों को एडवांस और 95 से अधिक वालों को एनआईटी का टिकट

परीक्षा में ऐसे कई छात्र हैं जिन्होंने 90 प्रतिशत या इससे अधिक परसेंटाइल हासिल किया है. ऐसे छात्रों का आगामी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होना अभी से ही तय माना जा रहा है. वहीं वैसे छात्र जिन्होंने 95% या इससे अधिक परसेंटाइल हासिल किया है उनके लिए देश के किसी भी एनआईटी में एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि यह सभी छात्र कहते हैं कि फिलहाल में एडवांस्ड की परीक्षा को लेकर फोकस करेंगे. इसे भी पढ़ें : ब्रदर्स">https://lagatar.in/more-than-350-students-of-brothers-academy-performed-brilliantly-in-jee-mains-exam/">ब्रदर्स

एकेडमी के 350 से अधिक छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

रिजल्ट को लेकर परेशान रहे छात्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मंगलवार की सुबह ही रिजल्ट जारी कर दिया गया था. कुछ छात्रों ने तो सुबह ही रिजल्ट देख लिया, लेकिन ज्यों ही एनटीए की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने वालों की भीड़ बढ़ी, वेबसाइट क्रैश कर गई. इसके बाद से दोपहर करीब 2:00 बजे के बाद तक छात्र, अभिभावक एवं कोचिंग संस्थान के लोग परेशान रहे. दोपहर 2:00 बजे के बाद पुणे वेबसाइट सामान्य हुई तब जाकर लोगों ने रिजल्ट देखना शुरू किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही