Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE-Mains) 2024 के सेशन 1 का परिणाम जारी कर दिया है. JEE-Mains की परीक्षा में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष राज यादव ने 98.7884 पर्सेंटाइल लाकर स्कूल में अव्वल स्थान पर प्राप्त किया है. वहीं धैर्य पांडेय ने 98.5767, आर्यमान कुमार 97.6370, शिवम मिश्रा 96.6872, भूमि केशरी 95.3957, रणवीर राज 94.8922, रूपेश आनंद 94.6118, अपूर्बो राॅय 94.3480, प्रभु समर्पित नायक 93.9703, आकर्ष कुमार सिंह 92.6028 और सौरभ तिवारी ने 92.4346 पर्सेंटाइल हासिल किया है. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा और प्राचार्या परमजीत कौर ने जेईई मेन्स में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बधाई दी है. साथ ही परीक्षा के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
JEE-Mains 2024 : सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, आयुष राज ने लाया 98.7884 पर्सेंटाइल
Last Updated: Feb 14, 2024 12:00 AM (IST)