Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'जीवन' करेगा अपनी सेवाओं का विस्तार, नए वालंटियर्स की जरूरत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर में आत्महत्या की रोकथाम के लिए समर्पित `जीवन` आत्महत्या निवारण केंद्र अपनी सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है. इसके लिए केंद्र को वालंटियर्स (स्वयंसेवकों) की आवश्यकता है. वर्ष 2006 में 4 घंटे के साथ अपनी सेवाओं की शुरुआत करने वाला केंद्र वर्तमान में 8 घंटे सेवांएं दे रहा है. जमशेदपुर में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में वृद्धि को देखते हुए, भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता वाले अधिक लोगों की मदद करने में सक्षम होने के उद्देश्य से जीवन अपनी सेवाओं में विस्तार करने जा रहा है. स्वयंसेवक होने के सामान्य मानदंड हैं:आयु 21 वर्ष या अधिक, न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट हिंदी और अंग्रेजी समझने और संवाद करने में सक्षम हो , संकट में फंसे लोगों की मदद करने की प्यास के साथ धैर्य और सहानुभूतिपूर्ण गुण होने चाहिए. सप्ताह में एक बार केंद्र पर 4 घंटे लगातार सेवा देने की प्रतिबद्धता देनी होगी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/memorandum-to-the-chief-minister-and-governor-regarding-the-demand-to-conduct-generic-paper-examination-in-kolhan-university/">कोल्हान

विश्वविद्यालय में जेनेरिक पेपर की परीक्षा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन
इच्छुक व्यक्ति केंद्र के पर आकर एक फॉर्म भर सकते हैं. जीवन ने स्वयंसेवकों से आवेदन करने को कहा है. जीवन के स्वयंसेवक 9297777499 या 9297777500 पर फोन पर सहायता प्रदान करने के लिए आसानी से उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त, सहायता चाहने वाले व्यक्ति 25, क्यू रोड, बिष्टुपुर स्थित जीवन केंद्र में आमने-सामने परामर्श सत्र का विकल्प चुन सकते हैं. जीवन, जो आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है, वर्षों से वह संकटग्रस्त व्यक्तियों तक पहुंच रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही