Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेफ बेजोस 5 जुलाई को अमेजन के सीईओ पद से देंगे इस्तीफा, एंडी जेसी होंगे कंपनी के नये सीईओ

LagatarDesk :  दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ जेफ">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%AB_%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%8B%E0%A4%B8">जेफ

बेजोस अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है. जेफ बेजोस 5 जुलाई को कंपनी के सीईओ पद को छोड़ देंगे. जिसके बाद बाद वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे. इसके साथ ही नये प्रोडक्ट और इनिशिएटिव पर फोकस करेंगे.

5 जुलाई को कंपनी के 27 साल होगा पूरा

आपको बता दें कि अमेजन की स्थापना 5 जुलाई 1994 को हुई थी. यानी 5 जुलाई 2021 को कंपनी कके 27 साल पूरे हो जायेंगे. वर्तमान समय में अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है. बेजोस ने अमेजन के शेयरहोल्डर्स की बैठक में कहा कि 5 जुलाई उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि 27 साल पहले इसी दिन अमेजन कंपनी की शुरुआत हुई थी. बेजोस ने फरवरी में ही सीईओ पद को छोडऩे की घोषणा की थी.

कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर जॉइन किये थे जेसी एंडी

उनकी जगह कंपनी में एंडी जेसी लेंगे. जेसी फिलहाल अमेजन वेब सर्विसेज के हेड हैं. एंडी जेसी 1997 में अमेजन में एक मार्केटिंग मैनेजर के पद पर जॉइन किए थे. एंडी जेसी ने 2003 में कंपनी के क्लाउड सर्विसेज डिवीजन एडब्ल्यूएस की स्थापना की. यह अमेजन को सबसे अधिक लाभ देने वाली यूनिट्स में से एक है.

बेजोस ने 1994 में अपने गैरेज से की थी कंपनी की शुरुआत

जेफ बेजोस ने 1994 में अपने गैरेज में एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर अमेजन को शुरू किया था. आज यह ऑनलाइन रिटेल की दिग्गज कंपनियों में से एक है. जो दुनिया भर में सभी प्रकार के उत्पादों को बेचता है. इसके अलावा स्ट्रीमिंग, म्यूजिक और टेलीविजन, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, एआई जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी काम कर रही है.

जेफ बेजोस हैं दुनिया के सबसे रईस शख्स

फोर्ब्स ने पिछले महीने दुनियाभर में 2021 के लिए अमीरों की लिस्ट जारी की थी. फोर्ब्स की 35वीं सूची में अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस लगातार.. चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहें. फिलहाल बेजोस की संपत्ति 177 बिलियन डॉलर थी. एक साल पहले उनकी कुल संपत्ति 64 बिलियन डॉलर थी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही