Search

 
 
 

जहानाबाद : देर से पहुंचने पर आक्रोशितों ने डायल 112 टीम पर किया हमला, ASI समेत चार घायल

 
Jehanabad :   बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां घोसी थाना क्षेत्र स्थित कोर्रा पूल के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. लोगों ने रैपिड एक्शन पुलिस टीम (डायल 112) को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर पुलिसजैसे ही कोरा पुल के पास पहुंची, आक्रोशितों ने पुलिस पर देर से आने का आरोप लगाकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एएसआई कपिल देव प्रसाद और सिपाही गुलाबी कुमारी, सुबोध कुमार व लालमोहन प्रसाद शामिल हैं. गुलाबी और सुबोध को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं सिपाही लालमोहन प्रसाद और एएसआई कपिल देव प्रसाद का इलाज घोषी पीएससी (प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र) में चल रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही