Search

 
 
 

जहानाबाद : छेड़खानी से तंग आकर ऑटो से कूदी युवती, मामला दर्ज

 
Jehanabad: जहानाबाद में एक महिला ने अचानक ऑटो से छलांग लगा दी. महिला के छलांग लगाते ही वहां भीड़ जुटने लगी. यह मामला जहानाबाद के काको रोड की है. दरअसल महिला काको रोड से कुछ काम के लिए ऑटो से निकली थी. उसी ऑटो में कुछ युवक भी बैठे थे. पहले तो युवक शांत थे. लेकिन जैसे ही ऑटो चलने लगी तो युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी. पहले तो युवती ने इसका विरोध किया. लेकिन युवक नहीं माने और उनकी छेड़खानी बढ़ती ही जा रही थी. जिसके बाद युवती ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी. जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की हालत अभी ठीक है. इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. पुलिस ने महिला का बयान भी दर्ज कर लिया है. साथ ही छेड़खानी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही