Search

 
 
 

जेसोवा दिवाली मेला: श्रृंगार से परिधान तक, सब कुछ आकर्षक

 
Ranchi: मोरहाबादी मैदान में पांच दिवसीय जेसोवा दिवाली 2024 मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले के दूसरे दिन खराब मौसम को चुनौती देते हुए रांची एवं आसपास से लोग मेले में पहुंचे और जमकर खरीदारी की. ट्रेडिशनल ज्वैलरी, खादी के कपड़े, कश्मीरी पश्मीना खूब डिमांड में है. स्टाइलिश फैशन के साथ-साथ होम डेकोर के प्रोडक्ट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. मेला घूमने आई प्राची ने बताया कि दिवाली मेले में आकर को वो बहुत खुश है. यहां घर सजाने से लेकर कपड़े सब कुछ मिल रहे हैं. कश्मीर, मैसूर सहित देश विदेश के प्रोडक्ट के प्रति लोगों का रुझान देखा गया. साथ ही हैंडलूम प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों के प्रति लोगों ने विशेष उत्सुकता दिखाई दी.

खादी और झारक्राफ्ट स्टॉल पर भीड़

स्वदेशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले में झारक्राफ्ट और खादी के उत्पादों के स्टॉल पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. अफगानी ड्रायफ्रूट के स्टॉल पर तरह-तरह के स्वास्थ्यवर्धक ड्राई फ्रूट मिल रहे हैं. दिवाली मेले में सबसे ज्यादा भीड़ फूड कोर्ट में रही. फूड कोर्ट में करीब अनेक प्रकार के व्यंजन उचित दाम पर परोसे जा रहे हैं. कोर्ट में भोला लिट्टी, आइसक्रीम स्टॉल, चाइनीज फूड और विभिन्न तरह के हेल्थी जूस के स्टॉल लगाए गए हैं. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही