Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेटेट पास अभ्यर्थियों ने निकाली त्राहिमाम यात्रा

Ranchi : प्राथमिक शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर पारा शिक्षकों और गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पुरानी विधानसभा से बिरसा चौक तक त्राहिमाम यात्रा निकाली. यह यात्रा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के घर तक निकाली जानी थी. लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इन अभ्यर्थियों को बिरसा चौक पर ही रोक दिया गया. घंटों रोके जाने के बाद पांच अभ्यर्थियों का शिष्टमंडल शिक्षा सचिव के रवि कुमार मिला. आश्वासन मिला कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले कई सालों से हम आंदोलन कर रहे हैं. फिर भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. इनकी मांग है कि झारखंड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत मैरिट लिस्ट के आधार पर सीधी नियुक्ति की जाये.

क्या है पूरा मामला

वर्ष 2013 और 2016 में झारखंड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के आलोक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा ली गई थी. लेकिन विगत 7 वर्षों में एक भी नियुक्ति प्रक्रिया में उन्हें शामिल होने का अवसर नहीं मिला है. विशेष कर 2016 में जेटेट सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया है. अब सरकार नियम बदलते हुए सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली के तहत नियुक्त करने की तैयारी कर रही है, जिसका अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – बिजली">https://lagatar.in/the-only-lamp-in-the-house-got-extinguished-due-to-the-negligence-of-the-electricity-department/">बिजली

विभाग की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता च‍िराग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही