Lagatar Desk
नोएडा के निकट स्थित जेवर एयरपोर्ट अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जायेगा. यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला के जेवर में हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में इससे संबंधित फैसला लिया है. इस एयरपोर्ट का निर्माण नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकल्प के रुप में किया गया है.
जानकारी के मुताबिक इस एयरपोर्ट को हाल ही में शुरु किया गया है. 15 जून 2026 से इस एयरपोर्ट से व्यवसायिक उड़ाने शुरु की गई थी. पहली उड़ान इंडिगो की जेवर से लखनऊ के बीच हुई थी. जुलाई माह में इस एयरपोर्ट से कुल 77,000 यात्रियों ने सफ़र किया था. एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण अंतिम चरण में है. जल्द ही एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाईट्स की उड़ानें भी शुरु की जायेगी.
एयरपोर्ट की क्षमता की बात करें तो पैसेंजर टर्मिनल का रनवे 3900 मीटर का है. एयरपोर्ट का निर्माण सालाना सात करोड़ यात्रियों की यात्रा के लिए सुलभ व्यवस्था बनाने का है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.