Search

 
 
 

पटना: बंद घर से नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

 
Patna: चोरों ने बंद घर को निशना बनाया और लाखों के जेवरात लेकर चलते बने. चोरी की घटना पटना सिटी के मोसिमपुर कुर्था की है, जहां गंगा किनारे स्थित एक बंद मकान में चोरों ने नकदी समेत करीब 15 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए. वैसे यह घर बीते रक्षाबंधन के दिन से ही बंद था. घर के मालिक नागेंद्र प्रसाद सिन्हा हैं, जो जल स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में मोटर ऑपरेटर हैं और पटना में कार्यरत हैं. उनका पुत्र नंदन कुमार कोलकाता के इनकम टैक्स ऑफिस में कार्यरत है. बताया जाता है कि नागेंद्र पत्नी के साथ रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पैतृक आवास सासाराम गए थे.

कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा था

घटना की जानकारी बीते शनिवार को तब हुई जब पड़ोसी ने घर का ताला खुला देखा. सूचना मिलने पर सभी घर पहुंचे. घर के मेन गेट का ताला टूटा था. घर के उपरी तल्ले के सभी कमरे खुले थे. कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा था. बक्से खुले पड़े थे. गोदरेज का लॉक टूटा था. घर से पचास हजार रुपए नकद के साथ सारे जेवरात गायब थे. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई. पीड़ित ने बताया कि चोरों ने पचास हजार रुपए नकद समेत करीब पंद्रह लाख रुपए के जेवरात ले गए.
इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">

 6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं,  हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही