Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ब्राह्मणडीहा में लाखों के गहने समेत 10 हजार की चोरी

Dhanbad: कुछ दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र में चोरों का आंतक काफी बढ़ गया है. चोर तोपचांची थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों को लगातार निशाना बना रहे हैं. लेकिन चोरों पर कोई अंकुश लग नहीं पा रहा है चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद गांव की पहरेदारी शुरू कर दी है. बुधवार देर रात तोपचांची थाना क्षेत्र के ब्राह्मणडीहा गांव निवासी राम देव प्रसाद उपाध्याय के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि देर रात घर के सभी परिवार ऊपर तल्ले में सो रहे थे. राम नरेश रात को घर से बाहर निकलने का प्रयास किये तब पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया है. दूसरी तरफ़ से बाहर निकेले तो नीचे तल्ले के सभी कमरे का दरवाजा खुला पाया. परिजनों ने बताया कि चोर शायद घर के पीछे बाड़ी के तरफ से घर में प्रवेश किए थे. चोर घर में अलमारी में रखे 5-6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नगद 10 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिजनों के घर में पांच भाई हैं जो घटना के वक्त घर के उपर तल्ले में सो रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही