Search

 
 
 

जमशेदपुर : दिल्ली तक पहुंचा आदिवासी कुड़मी समाज का संगठन, प्रदेश कमेटी गठित

 
Jamshedpur : दिल्ली में आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो के अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली प्रदेश समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष भागीरथ महतो, उपाध्यक्ष श्रीकांत महतो, विधान महतो, सुरेश महतो, सचिव कामेश्वर महतो, संयुक्त सचिव गौतम महतो, दीनानाथ महतो, कोषाध्यक्ष बीएन महतो आदि को बनाय गया. सलाहकार के रूप में विपिन भाई, बालेश्वर महतो और प्रल्हाद महतो को शामिल किया गया है. केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में दीपक महतो और केंद्रीय संयुक्त सचिव के रूप में सुभाष महतो को नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sonaris-youth-raped-a-minor-of-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा की नाबालिग से सोनारी के युवक ने किया दुष्कर्म

नीति सिद्धांत से कराया गया अवगत

केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने सभी को संगठन के निबंधन, नीति नियम और उद्देश्यों की जानकारी दी गयी. सभी को सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन के साथ मिलकर व्यवस्थित रूप से समाज हित में भागीदारी निभाने को कहा गया. केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने समाज के इतिहास, भाषा, संस्कृति, धर्म, परंपरा को विषेश महत्व देने की अपील की. समाज के मूलभूत और संवैधानिक अधिकारों को हासिल करने के लिए वैचारिक रूप से एकजुट होकर आपस में तालमेल रखकर सही दिशा में काम करने को कहा. इसका संचालन केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने किया.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से जगजीवन महतो, रामधन महतो, चित्तरंजन महतो, देवेंद्रनाथ महतो, शांतिराम महतो, गदाधर महतो, विजय महतो, संजय महतो, राजू महतो, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-area-too-treatment-was-done-with-oil-and-water-a-decade-and-a-half-ago-public-anger-was-raging-after-the-death-of-the-patient/">जमशेदपुर

: परसुडीह इलाके में भी डेढ़ दशक पहले तेल और पानी से कराया जाता था इलाज, रोगी की मौत के बाद भड़का था जनाक्रोश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही