Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में घर में घुसकर पड़ोसी ने पीटा, रंगदारी मांगने का आरोप

 
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रॉयल कॉलोनी के रहने वाले धनंजय प्रसाद ने अपने पड़ोसी के खिलाफ ही घर में घुसकर मारपीट करने और रंगदारी की मांग करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया है. घटना में रोपी राजू गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी और यूपी शर्मा उर्फ शर्माजी को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bistupur-police-caught-two-stealing-from-near-sdo-residence/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर पुलिस ने एसडीओ आवास के पास से चोरी करते दो को दबोचा

पहले से ही चल रहा है विवाद

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी शाम सात बजे धनंजय प्रसाद के घर में घुस गये थे और मारपीट करके 2000 रुपये की छिनतई कर ली. सभी आरोपी रुपये मांगने के लिये ही घर में घुसे हुये थे. रुपये देने से आनाकानी करने पर सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में कितनी सच्चाई है इसकी जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-befriending-a-facebook-minor-girl-arrested-from-uttar-pradesh/">जमशेदपुर

: फेसबुक से दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की को भगाने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही