Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जिलों में टास्क फोर्स को मजबूत बनाकर भू-माफिया, फिरौती की मांग करने और महिला हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. गुरुवार को कोर्ट ने सरकार को टास्क फोर्स की ओर से जिलों में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया. अदालत ने सरकार से पूछा कि जमीन माफिया, फिरौती मांगने वालों और महिला हिंसा करने के मामलों में जिन्हें जमानत नहीं मिली है, उनकी गिरफ्तारी के लिए क्या कार्रवाई की गयी ? हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने स्वत: संज्ञान लिए मामले की अगली सुनवाई के लिए सात मई की तिथि निर्धारित की है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।25 APR।।जमशेदपुर से समीर मोहंती, गांडेय से कल्पना बनीं JMM प्रत्याशी।।ढुल्लू ने हड़पी 200 एकड़ जमीन-सरयू।।अगले पांच दिनों तक झारखंड में हीट वेव।।पटना में जदयू नेता की हत्या।।कांग्रेस,सपा ने की ओबीसी की हकमारी-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।। [wpse_comments_template]