Search

 
 
 

रांची: झालसा ने जरुरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
Ranchi: न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के निर्देश राजधानी में बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण रांची रेलवे स्टेशन में किया गया.सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा के निर्देश पर पूर्व में भी कंबल का वितरण किया गया है और आगे भी किया जायेगा. समय-समय पर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी. उप-सचिव, झालसा अभिषेक कुमार ने कहा कि हमलोग आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे. समय-समय पर आकर आपलोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से कंबल वितरण किया जा रहा है, आगे भी किया जायेगा. ऐसे लोगों से आग्रह किया जायेगा कि रात्रि के समय आश्रयगृह में ही अपनी रात बितायें. डालसा सचिव ने कहा कि जिनका अपना आश्रय नहीं हैं, वैसे लोगों को चिन्हित कर आश्रयगृह वह रैनबसेरा में रहने की व्यवस्था करायी जायेगी. एक दिन पूर्व वृद्ध आश्रम एवं आश्रम अपना घर में वृद्धों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री बांटी गई. इसमें रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव की अहम भुमिका रही. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-eknath-shinde-suddenly-left-for-his-village-mahayuti-meeting-postponed-suspense-remains-on-the-chief-minister/">महाराष्ट्र

: एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव रवाना, महायुति की बैठक टली, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही