Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड सड़क दुर्घटना पर झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश सिंह ने लिया संज्ञान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पाकुड़ में हुई सड़क दुर्घटना पर झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है. दिनांक 5 जनवरी 2022 को पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा स्थित कर्मडीहा गांव में धुंध के कारण यात्री बस एवं ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई एवं 30 लोग घायल हुए. इस मार्मिक घटना को लेकर झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ को दिशा-निर्देश दिया कि दुर्घटना के शिकार लोगों को तत्काल चिकित्सीय सहायता, मुआवजा की राशि एवं आवश्यक विधिक सहायता प्रदान की जाये.

टीम गठित कर घायलों के इलाज में सहायता की गयी

इस दिशा- निर्देश के पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के द्वारा तत्काल टीम का गठन करते हुए मरीजों के इलाज में सहायता प्रदान की गयी. साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन की मदद से ₹100000 का चेक मृतक के परिवार वालों को दिया गया. मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के पश्चात पीड़ितों को पैनल लॉयर की सुविधा प्रदान कर दी गयी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के द्वारा अपने पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के संकलन हेतु आवश्यक मदद पहुंचायी जा रही है. इसे भी पढ़ें – नीट">https://lagatar.in/decision-reserved-in-the-matter-of-giving-reservation-to-obc-and-ews-in-neet-entrance-exam/">नीट

प्रवेश परीक्षा में OBC और EWS को आरक्षण देने के मामले में फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही