Search

 
 
 

स्कूली बस दुर्घटना मामले में झालसा ने लिया संज्ञान, बच्चों का बेहतर इलाज कराने का निर्देश

 
Ranchi : मांडर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने के मामले में झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को दिशा-निर्देश दिया है कि दुर्घटना के शिकार बच्चों को तत्काल चिकित्सीय सहायता एवं आवश्यक विधिक सहायता प्रदान की जाए. इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के अध्यक्ष न्यायायुक्त दिवाकर पांडे के आदेश से जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव राकेश रंजन ने तत्काल टीम का गठन कर बच्चों के इलाज में सहायता प्रदान करने का आदेश दिया. इसके बाद टीम ने स्थानीय प्रशासन की मदद से मांडर के लिवेंस अस्पताल में बच्चों का इलाज कराया. वहीं एक बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा अपने पैरा लीगल वॉलंटियर सुमन ठाकुर और पम्मी देवी के माध्यम से आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है. बता दें कि शनिवार को मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे वाटर पार्क के पास संत मारिया स्कूल की बस बच्चों को लेकर वापस लौटने के दौरान पलट गई थी. जिसमें कई बच्चे जख्मी हो गए थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही