Search

 
 
 

लोबिन को झापा का ऑफर, कहा- झामुमो का इनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं

 
Ranchi: झारखंड पार्टी (एनोस) ने झामुमो के वरिष्ठ नेता और विधायक लोबिन हेंब्रम को अपनी पार्टी शामिल होने का न्योता दिया है. शुक्रवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा और महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि लोबिन झामुमो के एक वरिष्ठ नेता हैं. ये हमेशा जल, जंगल जमीन की बातें उठाते रहे हैं. झामुमो ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था, उस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते रहे हैं. झारखंडी अस्मिता, सीएनटी-एसपीटी की रक्षा, स्थानीय नीति, जमीन के मुद्दे, विस्थापन पलायन आदि मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे. लेकिन लोबिन के साथ जिस तरह का व्यवहार उनकी पार्टी में किया जा रहा है, वह कहीं से उचित नहीं है. इसे पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/modis-guarantee-outweighs-rahuls-false-promises-pratul-shahdev/">राहुल

के झूठे वादे पर बहुत भारी है मोदी की गारंटी : प्रतुल शाहदेव

मार्गदर्शक के रूप में लोबिन का स्वागत

कार्यकारी अध्यक्ष सिन्हा और महासचिव भगत ने कहा कि झापा झारखंडी- मूलवासी विचारधारा वाले सभी नेताओं से आग्रह करती है कि वे झारखंडी मूलभावना व विचारधारा को अपनी आवाज दें. झारखंड पार्टी अपने अभिभावक और मागदर्शक के रूप में लोबिन का स्वागत करने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि झापा का गठन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने किया था. एनई होरो जैसे नेता पार्टी के अध्यक्ष रहे, जिन्होंने कभी झारखंडी अस्मिता से समझौता नहीं किया. राज्य की जनता ने झामुमो को झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना समर्थन दिया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी लेकिन यह सरकार अपने किये वादों को पूरा करने में विफल रही. न स्थानीय नीति बनी, न ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला और न जल, जंगल- जमीन की लूट बंद हुई. इसे भी पढ़ें- नेताजी">https://lagatar.in/3-students-of-netaji-subhash-university-got-placement-in-vastu-vihar/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों को मिला वास्तु विहार में मिला प्लेसमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही