Search

 
 
 

कोलेबिरा के जामटोली गांव पहुंचे झापा के युवा नेता संदेश एक्‍का, ग्रामीणों की समस्‍या से हुए रू-ब-रू

 
Kolebira : सोमवार को झारखंड पार्टी के युवा नेता संदेश एक्का ने कोलेबिरा प्रखंड के जामटोली गांव का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने बैठक कर अपनी समस्याओं को बताया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, पीएम आवास योजना के अलावे गांव के जरूरतमंदों को वृद्धा, विधवा पेंशन, राशन कार्ड इत्यादि योजनाओं का लाभ भी सही ढंग से नहीं म‍िल रहा है. ग्रामीण परेशान हैं. वृद्धा, विधवा पेंशन और राशन कार्ड का फॉर्म भरने के बाद भी लाभ नहीं म‍िल पा रहा है. झापा युवा नेता ने कहा कि इस गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सूचीबद्ध कर ली गई है. आपलोग साथ दें, मैं आपकी हर समस्‍या का समाधान करूंगा और मैं अपने पिता के अधूरे सपनों को हकीकत में बदलने का काम करूंगा. ग्रामीण स्तर पर ही सरकारी पदाधिकारियों के साथ बैठकर गांव में ही इन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य रूप अमरेन समद, राजा नायक, नोवेल हेरेंज, संजू नायक, बली नायक, राजा नायक के अलावे अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/looting-in-ranchis-ring-road-truck-driver-shot-dead-by-criminals/">रांची

के रिंग रोड में लूटपाट, ट्रक चालक को अपराधियों ने मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही