Dhanbad : सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट के नेतृत्व में बच्चों ने डीसी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को पोस्टकार्ड भेज और स्लोगन लिखकर झरिया में फैले प्रदूषण रोकथाम की मांग की है. बच्चों ने दोनों नेताओं से यह मामला सदन में भी उठाने की मांग की. संस्था के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन डीएमएफटी फंड से पार्क और अन्य जगहों का सौन्दर्यीकरण कर रहा है, लेकिन झरिया की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है. प्रदूषण ने झरिया वासियों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे यहां गंभीर बीमारियां पैर पसार रही है.
लोदना का गोकुल पार्क धीमी मौत मर रहा [wpse_comments_template]
प्रदूषण से झरिया वासियों का जीना मुहाल, पैर पसार रही गंभीर बीमारियां
मौके पर मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि झरिया वासी प्रदूषण से कराह रहे हैं. प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पूरे देश में इसकी गिनती सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में होती है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकथाम के लिए नगर निगम के पास कई बार फंड भी आया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण फंड का इस्तेमाल नहीं किया जा सका. सारे उपाय फाईलों में दबकर रह गए. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lodnas-gokul-park-dying-a-slow-death/">धनबाद:लोदना का गोकुल पार्क धीमी मौत मर रहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment