Search

 
 
 

झरिया: नौवीं क्लास की छात्रा ने की आत्महत्या

 

मानसिक हालत नहीं थी ठीक, पुलिस कर रही है जांच

Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही ईमामबाड़ा के समीप रहने वाले सुनील स्वर्णकार की 16 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी उर्फ छोटी ने मंगलवार 25 जुलाई को दोपहर लगभग 1 बजे अपने आवास में आत्महत्या कर ली. झरिया पुलिस ने मृतका का शव दुपट्टा के सहारे फंदे से लटका पाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी कुमारी नौवीं क्लास की छात्रा थी. उसके पिता शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करते हैं. परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा बीमार रहती थी. पिछले कुछ माह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मानसिक तनाव में आकर इस तरह का कदम उठाया है. परिजनों की सूचना पर झरिया थाना के एसआई विशेश्वर कुमार दलबल के साथ पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही