Search

 
 
 

झरिया : हेटलीबांध में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Jharia (Dhanbad) :  झरिया थाना क्षेत्र के हेटलीबांध में मंगलवार सुबह 27 वर्षीय युवक का एक शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान शमशेर नगर झरिया निवासी मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है. शव मिलने की खबर से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही