Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया : नशे मे धुत कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, कई घायल

Jharia : झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग पर इंदिरा चौक सूराटाढ़ के समीप गुरुवार की रात नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ( जेएच 10 एबी 7770) ने रास्ते में चल रहे कई बाइक, ऑटो रिक्शा को धक्का मारते हुए तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की. लेकिन एक नई आर्टिका कार में वाहन जा टकराया. स्थानीय लोगों ने कार चालक को धर दबोचा. जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कार चालक को भीड़ के चुंगल से बचा कर वहां से निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने पहले भागा मोड़ के समीप एक महिला को टक्कर मारा. महिला को मामूली चोट लगी. उसके बाद टैंपो (संख्या जेएच 10 बीकेयू 8320) में टक्कर मार दिया. टेंपो सवार महिला सबुरू निशा, राशिद, पिंटू सहित एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं एक मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 11 ई 7626) में सवार नौशाद को भी टक्कर मार दिया. युवक की हाथ टूट गया. झरिया पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई. कार के अंदर भारी मात्रा में शराब की बोतलें रखी हुई थी. चालक नशे में धुत था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें – ऐसे">https://lagatar.in/this-is-how-the-image-of-ias-got-spoiled-the-character-of-image-got-worst-in-matters-related-to-land/">ऐसे

खराब हुई IAS की छवि, जमीन से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा खराब हुआ छवि का किरदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही