Search

 
 
 

झरिया : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ किया नष्ट

 
Jharia :  अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. झरिया थाना क्षेत्र के नई दुनिया कोढ़िया पट्टी में आज अहले सुबह उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर कुंदन कौशल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध महुआ शराब को नष्ट कर दिया. टीम ने अवैध शराब भट्टियों,  शराब बनाने वाले बर्तन, गैलन सहित अन्य सामानों को भी नष्ट कर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-17-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई - कुंदन कौशल 

उत्पाद विभाग की छापेमारी की खबर से अवैध महुआ शराब कारोबारियों और विक्रेताओ में हड़कंप मच गया. सभी उधर-उधर भाग गये. कुंदन कौशल ने कहा कि अवैध महुआ शराब निर्माण को लेकर लगातार सूचना मिली रही थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापामारी की गयी. कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही