Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र में झरिया की आग, बजट को लेकर दें सुझाव, राज्‍य के 80 स्‍कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर होगी पढ़ाई, मेगा फूड पार्क पर ग्रहण समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : धनबाद के झरिया में जमीन के अंदर धधकती आग एक बार फिर केंद्र तक पहुंच गई है. केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आगामी 27 जनवरी को इस संबंध में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इसमें कोयला सचिव, झारखंड के मुख्य सचिव और कोयला कंपनियों (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एवं ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड) के आला अधिकारी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप लॉन्च किया. पोर्टल एवं ऐप के माध्यम से आम नागरिक भी बजट 2023-24 के लिए 20 जनवरी तक सुझाव दे सकते हैं. तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले लोगों को राज्य सरकार सम्मानित भी करेगी. राज्य सरकार के 80 स्कूलों में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर पढ़ाई होगी. इसकी शुरुआत नए सत्र से की जाएगी. इसके लिए उक्त विद्यालयों को सीबीएसई से एफिलिएट किया जाएगा. 80 में से 48 विद्यालयों का निर्माण एफिलिएशन के मानकों के अनुसार पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 32 विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है. रांची में मेगा फूड पार्क का सपना 13 साल बाद भी साकार नहीं हो सका है. कई सरकारें आयीं, कई गयीं, मगर मेगा फूड पार्क नहीं मिला. फिलहाल इसके साकार होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आती. इसके अलावा कई बड़ी खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-7.jpeg"

alt="" width="810" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-8.jpeg"

alt="" width="1175" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05-1.jpeg"

alt="" width="1277" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/5-8.jpeg"

alt="" width="1068" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/06.jpeg"

alt="" width="1076" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/6-8.jpeg"

alt="" width="1081" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-6.jpeg"

alt="" width="1280" height="1009" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही