Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा, समाज सेवा में मारवाड़ी समाज का अतुलनीय योगदान

Dhanbad : झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा है कि मारवाड़ी युवा मंच ने समाज सेवा में अतुलनीय योगदान दिया है. मारवाड़ी समाज ने लोगों के उत्थान और कल्याण के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई है. इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को सहयोग दिया गया है. पूर्णिमा नीरज सिंह 3 जुलाई को अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर के समापन समारोह में बोल रही थी.

1000 रक्तदान शिविर, एक लाख यूनिट रक्त संग्रह

उद्घाटनकर्ता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने कहा कि झारखंड प्रांत में 11 शिविरों के माध्यम से 1500 नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने का लक्ष्य है. `मूव इंडिया` अभियान के तहत यह दूसरा शिविर है. दो शिविरों के माध्यम से लगभग ढाई सौ कृत्रिम अंगों का वितरण हुआ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 365 दिनों में 1000 रक्तदान शिविर के जरिए एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का कार्यक्रम भी चल रहा है. मारवाड़ी युवा मंच की धनबाद शाखा के तत्वावधान में `मूव इंडिया` अभियान के 127 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया.

 सुभाष अग्रवाल का स्वागत भाषण 

सुभाष अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल ने कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्ट का वाचन किया. संचालन प्रकाश शर्मा ने किया. कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा, मारवाड़ी पंचायत पुराना बाजार के अध्यक्ष महावीर प्रसाद रिटोलिया, डॉ. निर्मल डोलिया, बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया आदि ने विचार व्यक्त किए.

इनका रहा योगदान 

कार्यक्रम को बतौर प्रायोजक सफल बनाने में चेतन गोयनका, विनीत तुलस्यान, महेंद्र अग्रवाल, विकास सांवडियां, अजय नारनौल, सुभाष सांवडियां, शंकर बुधिया, इंदर कादमियां, दीपक शर्मा, मनोज मोदी, निर्मल गोयल, सुरेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, प्रवीण कादमियां, शरद सांवडियां, अतुल खेतान, गोपीचंद क़दमियां, श्याम सुंदर श्यामपुरिया, कालीचरण केजरीवाल, केवलराम आत्माराम, सुरेश श्यामपुरिया, ज्ञानदेव अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, मुकेश सोमानी, रंजीत सराफ, शकुंतला खेमका, गोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय पटवारी आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/dhanbad-jugaad-technique-got-relief-in-electricity-meter-test-machine-will-tell-accuracy/">बिजली

मीटर की जांच में जुगाड़ तकनीक से मिली निजात, एक्यूरेसी बताएगी मशीन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही