Search

 
 
 

झरिया में अंतिम संस्कार में अधिक संख्या में थे लोग, घर के मुखिया पर मामला दर्ज

 

वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे

Dhanbad: कोरोना गाइडलाइन के तहत नियम तोड़नेवालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की. मामला जिले के झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि अंतिम संस्कार के लिए लोग बेलगड़िया से मोहलबनी मुक्तिधाम अंतिम संस्कार में जा रहे थे.

जोड़ापोखर पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जाता है कि वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे. जोड़ापोखर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वाहन से सभी लोगो को उतारा. कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए कुछ लोगो के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया. इसके साथ ही इस मामले में घर के मुखिया के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया.

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर वाहन में मौजूद लोगों ने भी माना कि लॉकडाउन के दौरान जारी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ है. इस मामले में झरिया अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर श्याम लाल मांझी ने कहा कि जोड़ापोखर थाने में घर के मुखिया के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि लॉकडाउन में कोरोना गाइडलाइन के तहत शादी समारोह के लिए 50 और अंतिम संस्कार के लिए 30 लोगों के जाने की अनुमति है. ऐसे में नियम तोड़नेवालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही