Search

 
 
 

झरिया : पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान युवक ने दे दी जान

 
झरिया : पत्नी की याद में डिप्रेशन में गये युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा 2 नंबर चाणक के पास  रहने वाले रंजीत ने गुरुवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रंजीत के सुसाइड करने की खबर से आसपास के लोग मर्माहत हैं. जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार प्राइवेट कार चलने का काम करता था. गुरुवार की रात उसने अपने घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई राजू ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. जिससे रंजीत काफी परेशान रहने लगा और डिप्रेशन में चला गया. गुरुवार को उसने आत्महत्या कर ली. भाई ने बताया कि रंजीत कुमार की शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी. कई सालों तक साथ रहने के बाद हाल ही में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जिससे वह डिप्रेशन में चला गया था. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा. वहीं पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीन

का गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही