Search

 
 
 

झरिया : लोहा चोर को गैस कटर और बाइक के साथ ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

 

पिटाई के बाद लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया

Jharia : झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र के जहाजटांड़ में ग्रामीणों ने एक लोहा चोर को लोहा काटने वाले गैस कटर मशीन और बाइक के साथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी और बंधक बना कर रख लिया. ग्रामीणों कर पूछताछ में उसने अपना नाम राजन अंसारी बताया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी भौंरा ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोर को थाने ले जाने का प्रयास करने लगी. मगर मौके पर जमा सैंकड़ों की भीड़ पुलिस की एक न सुनी. कहा कि आरोपी अपने अन्य साथियों का नाम बता रहा है, जबतक उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है, तबतक उसे थाने ले जाने नहीं दिया जायेगा. उग्र ग्रामीणों को देख भौंरा पुलिस ने पाथरडीह थाना, सुदामडीह थाना की पुलिस समेत कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया. इसके बाद किसी तरह समझा कर पुलिसकर्मियों ने चोर को अपने कब्जे में लिया और लेकर थाने गई. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : श्रीकांत">https://lagatar.in/five-mps-including-shrikant-shinde-sukant-majumdar-elected-sansad-ratna/">श्रीकांत

शिंदे, सुकांत मजूमदार समेत पांच सांसद चुने गए संसद रत्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही