Search

झरिया : बस्ताकोला सोनार बस्ती की जल समस्या जल्द दूर होगी - राजकुमार अग्रवाल

Jhariya : बस्ताकोला सोनार बस्ती में वर्षों से पानी की समस्या से लोग त्रस्त हैं. इस समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को लोग भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल से मिले. इस दौरान अग्रवाल ने लोगों से कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा. मिलने वालों में काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थी. लोगों ने अग्रावाल को क्षेत्र में वर्षों से हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया और निवेदन किया कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में पानी का कनेक्शन करवाया जाए. ताकि उन्हें पानी मिल सके. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि यहां के स्थानीय लोगों को पानी की घोर किल्लत है. लोगों ने अपनी समस्याएं मेरे पास रखी है. मैं बहुत जल्द इस क्षेत्र में पीट वाटर के लिए नल चालू करवा कर लोगों को समस्या से निजात दिलाने का काम करूंगा. मौके पर संतोष रवानी, मंडल महामंत्री बस्ताकोला, राकेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी बस्ताकोला, रूपेश गुप्ता, मंडल मंत्री, राहुल गुप्ता युवा मोर्चा अध्यक्ष बस्ताकोला मंडल, कुंदन यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास रजक, युवा मोर्चा महामंत्री विकास भुइयां, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी व स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी.
इसे भी पढ़ें- नवादा:">https://lagatar.in/sand-smugglers-crushed-asi-with-tractor/">नवादा:

बालू तस्करों ने एएसआई को ट्रैक्टर से रौंदा, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//