Search

 
 
 

झारिया की भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने किया शहीदों-महापुरुषों को नमन

 
Dhanbad :  झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने मंगलवार की सुबह झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. चुनाव अभियान की शुरुआत उन्होंने बस्ताकोला से की. उन्होंने सर्वप्रथम अंबेडकर चौक पर बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद स्वर्गीय नगीना पासवान, कतरास मोड़ स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह एवं जय प्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला में स्थापित किशुन पहलवान, बाटा मोड़ स्थित गणेश साहू, चिल्ड्रन पार्क स्थित महात्मा गांधी, फ़ुलारीबाग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद जोड़ापोखर थाना समीप शहीद शशिकांत पांडेय चौक पहुंच कर रागिनी सिंह ने शहीद शशिकांत पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद चौहान की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. यह भी पढ़ें : अजब-गजब">https://lagatar.in/strange-jamtaras-tarun-gupta-gets-tickets-from-both-bsp-and-jlkm/">अजब-गजब

: जामताड़ा के तरुण गुप्ता को बसपा व जेएलकेएम दोनों से टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही