12 जिलों में ST-SC महिलाओं के साथ दुष्कर्म की एक भी घटना नहीं Ranchi : झारखंड में बीते सात माह में 118 अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी दुष्कर्म की वारदातें जनवरी से जुलाई महीने के बीच हुई है. राज्य के 12 जिलों में दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया है. रांची में सर्वाधिक 89 एसटी-एससी महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है. वहीं अन्य 12 जिलों में एक भी एसटी-एसटी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है. इनमें गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, दुमका और साहेबगंज शामिल हैं
जानें झारखंड के किन 12 जिलों में हुई दुष्कर्म की घटनाएं :
- - रांची : 89
- - खूंटी : 01
- - सिमडेगा : 01
- - लोहरदगा : 16
- - पलामू : 03
- - हजारीबाग : 01
- - चतरा : 01
- - गिरिडीह : 01
- - धनबाद : 01
- - गोड्डा : 01
- - देवघर : 01
- - पाकुड : 02
- - कुल : 118