Search

 
 
 

झारखंड : 66.10 लाख परिवारों में बंटेगी 1.32  करोड़ धोती, साड़ी व लुंगी

राज्य सरकार की सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत 66 लाख 10 हजार 131 परिवारों को धोती, साड़ी और लुंगी का दिया जाएगा. यह लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिया जाएगा. खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है.
 

Ranchi : राज्य सरकार की सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत 66 लाख 10 हजार 131 परिवारों को धोती, साड़ी और लुंगी का दिया जाएगा. यह लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिया जाएगा.
खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है.


1.32 करोड़ पीस धोती-साड़ी और लुंगी की होगी खरीद


खाद्य आपूर्ति विभाग एक करोड़ 32 लाख पीस धोती, साड़ी और लूंगी की खरीद करेगा. इसमें 66 लाख पीस साड़ी, 26.40 लाख पीस लूंगी और 39.60 लाख पीस धोती की खरीद की जाएगी. टेंडर में शामिल होने वालों के लिए पिछले तीन साल के दौरान न्यूनतम वार्षिक टर्न ओवर 80 करोड़ रुपए होना अनिवार्य है.  

 

जिला     लाभुक परिवार की संख्या
बोकारो   3,63,688
चतरा  2,15,570
देवघर 2,58,441
धनबाद  4,86,057
दुमका   2,83,669
पूर्वी सिंहभूम 4,74,687
गढ़वा 2,86,125
गिरिडीह 4,58,464
गोड्डा 2,65,049
गुमला 1,88,489
हजारीबाग 3,47,464
जामताड़ा 1,66,693
खूंटी 1,17,642
कोडरमा 1,25,737
लातेहार 1,53,628
लोहरदगा 1,05,864
पाकुड़ 1,99,467
पलामू  4,40,155
रामगढ़  1,42,921
रांची 5,60,605
साहेबगंज 2,31,504
सरायकेला 2,43,799
सिमडेगा 1,28,279
पश्चिमी सिंहभूम   3,66,13

        


          
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही