Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसर बनेंगे डीएसपी

Ranchi :  झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसरों को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिलेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है.  डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पहले इन सभी इंस्पेक्टर को इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग दी जायेगी. जो 13 मार्च से शुरू होने वाला है. सभी इंस्पेक्टर को रविवार (12 मार्च) को झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-monitored-insecticide-spraying-in-kalazar-affected-village/">साहिबगंज

: कालाज़ार प्रभावित गांव में कीटनाशक छिड़काव का सिविल सर्जन ने किया मॉनिटरिंग)

पहले अपरिहार्य कारणों से ट्रेनिंग को किया गया था स्थगित

झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था. इसको लेकर आईजी ट्रेनिंग द्वारा बीते 15 फरवरी को आदेश जारी कर दिया गया था. आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को 19 फरवरी को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया है. इस आदेश को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. जिसके बाद दोबारा ट्रेनिंग की तिथि तय  की गयी है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-three-day-program-on-maa-mathurasini-festival-from-march-14-preparations-complete/">कोडरमा

: मां मथुरासिनी महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 14 मार्च से, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही