Search

झारखंड : जिलों और प्रखंडों में बनने वाले 405 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे 2000 शिक्षक

  • जिले में उत्कृष्ट और प्रखंडों में आदर्श विद्यालयों का किया जाना है निर्माण
  • संविदा पर नियुक्त होंगे टीजीटी और पीजीटी शिक्षक
Ranchi : झारखंड में शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार जिले में उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) और प्रखंडों में आदर्श विद्यालय बनाएगी. इन विद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (पीजीटी) और स्नातक प्रशिक्षित (टीजीटी) शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी. इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है. पीजीटी -टीजीटी स्तर के करीब 2000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

जिलों में 80 और प्रखंडों में 325 स्कूलों का किया जाना है निर्माण

मॉडल स्कूलों का निर्माण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. पहले चरण में इस योजना के माध्यम से झारखंड के 80 सरकारी स्कूलों का चयनित किया गया है. इन चयनित स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण में 325 प्रखंडों में सरकार आदर्श स्कूल बनाएगी. इन स्कूलों में बच्चों को सीबीएसई की तर्ज पर सरकार शिक्षा देगी. शिक्षा देने में सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों की होगी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा अधीक्षक को शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी है. इन विद्यालयों में स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पदों पर संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

2000 शिक्षकों की नियुक्ति की है तैयारी

दोनों ही तरह के स्कूलों में औसतन पांच शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जिलों में बनने वाले 80 आदर्श स्कूलों में करीब 400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. वहीं, प्रखंडों में बनने वाले 325 आदर्श विद्यालयों में करीब 1600 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. यानी कुल मिलाकर दोनों ही विद्यालयों के लिए 2000 के करीब शिक्षक संविदा पर नियुक्त होंगे.

पीजीटी में 10 और टीजीटी में 17 विषयों के शिक्षकों की होगी नियुक्ति

पीजीटी में कुल 10 विषयों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इन विषयों में हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिकी (फिजिक्स), जीव विज्ञान (बॉयोलॉजी) और रसायन शास्त्र (कैमेस्ट्री) शामिल हैं. वहीं टीजीटी विषय में 17 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसमें उपरोक्त 10 विषयों के अलावा उर्दू, फारसी, समाजोपयोगी, कॉमर्स, भौतिक शिक्षा, गृह विज्ञान (होम सांइस), सिविक्स शामिल हैं.

नियुक्त होने वाले शिक्षकों को मिलेगा यह मानदेय

संविदा पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को मासिक आधार पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा. पीजीटी शिक्षकों को 27,500 रुपये प्रतिमाह और टीजीटी शिक्षकों को 26,250 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान होगा.
इसे भी पढ़ें – स्थानीय">https://lagatar.in/governments-priority-for-local-employment-in-private-sector-labor-minister/">स्थानीय

को निजी क्षेत्र में रोजगार सरकार की प्राथमिकता : श्रम मंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp