Search

 
 
 

झारखंड :  तीन माह में दो पक्षों के बीच 236 झड़पें, जानें जिलावार स्थिति...

 
Ranchi :  झारखंड में दो पक्षों के बीच 236 झड़प की घटनाएं हुई हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाएं पिछले तीन महीने के दौरान हुई हैं. सबसे अधिक झड़पें गिरिडीह जिले में हुई हैंं.

जानें किस जिले में कितनी झड़प की घटनाएं हुई :

  1. - गिरिडीह : 48
  2. - गढ़वा : 24
  3. - पलामू : 19
  4. - देवघर : 18
  5. - जमशेदपुर : 18
  6. - हजारीबाग : 17
  7. - दुमका : 16
  8. - रांची : 07
  9. - धनबाद : 06
  10. - गोड्डा : 10
  11. - जामताड़ा : 07
  12. - साहेबगंज : 01
  13. - पाकुड : 02
  14. - चतरा : 10
  15. - कोडरमा : 02
  16. - रामगढ़ : 11
  17. - खूंटी : 04
  18. - गुमला : 03
  19. - सिमडेगा : 00
  20. - लोहरदगा : 02
  21. - चाईबासा : 04
  22. - सरायकेला : 08
  23. - लातेहार : 04
  24. - कुल : 236

हाल के महीनों में हुईं कई झड़प की घटनाएं

14 जनवरी 2025 : गिरिडीह बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी अंतर्गत भलुवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें छह लोग घायल हो गये. 10 जनवरी 2025 : धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. इस दौरान दोनों ओर से बमबाजी, फायरिंग और जमकर पथराव हुआ था. 18 जून 2024 : बोकारो जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें जमकर पथराव हुआ.पथराव में कुछ पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही